Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली पर जागरूकता सत्र आयोजित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के पंजाब राज्य चैप्टर ने फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फिको) तथा पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीऐ) के सहयोग से 29 मई 2026 को होटल कार्लटन इन, लुधियाना में “राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस): एमएसएमई कार्यबल के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण” विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को कर्मचारियों के लिए संरचित सेवानिवृत्ति योजना एवं सामाजिक सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस सत्र में 60 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। स. गुरमीत सिंह कुलार प्रधान फिको ने एमएसएमई क्षेत्र में सेवानिवृत्ति की तैयारी की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनपीएस एक पारदर्शी, विनियमित और किफायती पेंशन समाधान है, जो नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए लाभदायक है तथा आर्थिक रूप से सुरक्षित कार्यबल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है। पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक श्री धृतिमान सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के नियामक ढांचे और उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनपीएस एक सरकार द्वारा विनियमित पेंशन योजना है, जो दीर्घकालिक वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा देती है और ग्राहकों को सेवानिवृत्ति के बाद स्थिर आय प्रदान करती है। एचडीएफसी पेंशन फंड के वरिष्ठ प्रबंधक श्री ऐश्वर्य मुद्गल ने “एमएसएमई के लिए एनपीएस – लाभ, नामांकन प्रक्रिया एवं कर लाभ” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने एनपीएस में योगदान संरचना, ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया, नियोक्ता-कर्मचारी अंशदान के लाभ तथा आयकर अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न कर प्रोत्साहनों की जानकारी दी। उन्होंने एमएसएमई इकाइयों को कर्मचारी कल्याण, कर्मचारियों को बनाए रखने तथा दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा के लिए एनपीएस अपनाने हेतु प्रेरित किया। पीएचडीसीसीआई पंजाब राज्य चैप्टर के लुधियाना जोन के सह-संयोजक सीए विशाल गर्ग ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के लिए एनपीएस एक प्रभावी एवं किफायती सामाजिक सुरक्षा समाधान है, जो कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा देने, कार्यबल को स्थिर बनाए रखने तथा सतत व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध हो सकता है।