Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लोहड़ी पर कांपी सिटी, 13 जनवरी को 13 साल की सबसे सर्द रात; शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा चंडीगढ़ - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 14 Jan । इस बार लोहड़ी के दिन चंडीगढ़ में ठंड ने बीते 13 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 13 जनवरी को शहर में दर्ज न्यूनतम तापमान ने पिछले 13 साल में इस तारीख का सबसे निचला स्तर छू लिया। दिन के समय हल्की धूप के बावजूद सुबह और रात की ठिठुरन ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री से अधिक कम रहा। हैरान करने वाली बात यह रही कि राजधानी की रात पहाड़ी शहर शिमला से भी कहीं ज्यादा ठंडी रही। जहां शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं चंडीगढ़ में तापमान उससे लगभग तीन गुना नीचे रहा। सुबह तड़के शहर घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में रहा। दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप जरूर निकली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड का असर तेज हो गया और देर रात तक शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले पांच दिनों तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात सावधानी बरतने की सलाह दी है। आगे बदल सकता है मौसम का मिजाज मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते बादल छाने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। 20 जनवरी के आसपास इसके प्रभाव के तेज होने की संभावना जताई गई है।