Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Panipat: सफाई कर्मियों के आंदोलन पर विराम, सरकार से बनी सहमति - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म
पानीपत: Haryana में चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत के बाद कई मांगों पर सहमति बनने के साथ आंदोलन वापस ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार, वार्ता में वेतन, नियमितीकरण और अन्य सेवा संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद सरकार ने कुछ प्रमुख मांगों को स्वीकार किया है। हड़ताल खत्म होने के बाद अब शहरों में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और नगर निकायों को स्थिति जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। करीब एक माह से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। Haryana में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की एक महीने से चल रही हड़ताल देर रात हुई अहम बैठक के बाद समाप्त हो गई। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच कई घंटों चली वार्ता में 18 में से 17 मांगों पर सहमति बन गई, जिसके बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मांगों के वित्तीय और कानूनी पहलुओं पर तुरंत निर्णय लिया। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन लागू करना, भत्तों में बढ़ोतरी, ड्रेस भत्ता, धुलाई भत्ता और उपकरण भत्ते में सुधार शामिल है। इसके अलावा प्रति 400 जनसंख्या पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति पर भी सहमति बनी है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। एक्स-ग्रेशिया पॉलिसी के तहत ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर ₹50 लाख मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान भी शामिल किया गया है। सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी आश्रित को नौकरी देने पर सहमति बनी है। सेवानिवृत्ति पर ₹10 लाख की एकमुश्त राशि और ग्रेच्युटी का लाभ देने का फैसला भी लिया गया है। हालांकि, कच्चे सफाई कर्मचारियों के स्थायीकरण की मांग को हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण फिलहाल लंबित रखा गया है। सरकार ने कहा है कि इस पर कानूनी समीक्षा के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। हड़ताल खत्म होने के बाद अब पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे राज्य में सफाई व्यवस्था पूर्ववत कर दी जाएगी, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।