Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Faridabad: फरीदाबाद में अतिक्रमण पर सख्ती, मंदिर-मस्जिद पर कार्रवाई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
फरीदाबाद में सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट बंद, कार्रवाई तेज
फरीदाबाद: फरीदाबाद में प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर और मस्जिद से जुड़े ढांचों पर बुलडोजर चला दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाने के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। इसी बीच, इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, ताकि अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर रोक लगाई जा सके। नगर निगम और प्रशासन के अनुसार, ये ढांचे एलिवेटेड रोड और प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर के मार्ग में बाधा बन रहे थे। कार्रवाई के दौरान मस्जिद चौक और आसपास के इलाकों में देर रात करीब 2 बजे नाकाबंदी की गई और कई अवैध कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित ढांचों को हटाने के लिए कई नोटिस पहले ही जारी किए जा चुके थे, लेकिन पालन न होने पर यह कदम उठाया गया। इनमें से कुछ निर्माण पुरातत्व विभाग की जमीन पर भी पाए गए हैं और कई 30–40 साल पुराने बताए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव डॉ. वंदना दिसोदिया ने आदेश जारी कर एनआईटी क्षेत्र में लगभग 21 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है, ताकि सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ सामग्री पर रोक लगाई जा सके। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। मेट्रो मोड़ से ईएसआई चौक, मस्जिद चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी और रेड लाइट चौक तक का रास्ता अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परियोजनाओं के निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी बीच, इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, ताकि अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध कब्जे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।