Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Gurugram: गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे बना एनकाउंटर जोन, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हाईवे पर पुलिस-क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
गुरुग्राम: गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी खुफिया सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को आरोपियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। जब टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों तरफ से करीब 10 से 15 राउंड गोलियां चलीं। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के दौरान सीआईए-40 की सरकारी गाड़ी पर भी तीन गोलियां लगीं, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्ण उर्फ रोनी और प्रवेश के रूप में हुई है, जो दिल्ली के कंझावला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े शार्प शूटर हैं। घटना के समय दोनों काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं और बाइक को कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।