Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
डेराबस्सी में इमरजेंसी सेवाओं की पोल खुली, हादसे के शिकार को पैदल स्ट्रेचर पर लाना पड़ा अस्पताल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 14 Jan : आपातकालीन हालात में सेहत सुविधाएं कितनी तत्पर और कारगर हैं, इसकी हकीकत मंगलवार रात डेराबस्सी में सामने आई। सड़क हादसे में घायल एक युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाने के लिए राहगीरों को पैदल मशक्कत करनी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि सिविल अस्पताल घटनास्थल से महज 200 मीटर और पुलिस स्टेशन केवल 50 मीटर की दूरी पर था, इसके बावजूद एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस स्टेशन के समीप कॉलेज रोड पर एक युवक औंधे मुंह सड़क पर पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे मोहित और उमेश शर्मा ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि युवक शराब के नशे में बेसुध पड़ा है, लेकिन पास जाकर देखा तो उसके सिर से काफी खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल की, लेकिन कॉल ही नहीं लग सकी। दोनों युवक पैदल ही सिविल अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद सुरक्षा कर्मी और एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें एंबुलेंस चालक को ढूंढने को कहा। अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस के दरवाजे खटखटाए गए और आसपास पूछताछ भी की गई, लेकिन न तो चालक मिला और न ही कोई स्टाफ उपलब्ध हुआ। करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस के लिए भटकने के बाद युवकों ने खुद इमरजेंसी से स्ट्रेचर उठाया और घटनास्थल की ओर ले गए। पुलिस की मदद से शव को कंबल में लपेटकर स्ट्रेचर पर रखा गया और पैदल ही वापस अस्पताल लाया जाने लगा। इसी दौरान पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्ट्रेचर की बजाय शव को पीसीआर वाहन में डालकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र भगवान देवी के रूप में हुई है, जो यूपी-बिहार मूल का रहने वाला था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी और वाहन उसकी छाती के ऊपर से गुजर गया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद राहगीरों ने स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि युवक जीवित होता तो समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण उसकी जान बचाना बेहद मुश्किल हो जाता।