Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सिरसा पुलिस ने नशा तस्करी नेटवर्क पर किया प्रहार
सिरसा: सिरसा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का चूरापोस्त बरामद किया है। इस मामले में एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी सुखजीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान जिले के गांव प्रताप नगर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गई। पुलिस ने कार का पीछा कर कार को तलाशी के लिए रोक लिया। पुलिस ने जांच के दौरान कार से 20 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी जितेंद्र सिंह व रज्जोबाई के रूप में हुई। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।