Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ईद का दिन हर भारतीय के लिए खुशी का दिन
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : आज यहाँ ईदगाह में ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज भारी तादाद में मुसलमानों ने अदा की । इंतजामिया जामा मस्जिद ईद‌गाह कमेटी के प्रधान खुर्शीद अहमद ने कहा कि आज का दिन अल्लाह तआला के नबी हजरत इ‌ब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में मनाते हैं , जिन्होंने अपने खुदा की रजा के लिए अपना सब बेटा कुर्बान करने में देरी नहीं की । डॉ० जमील बाली ने कहा कि ईद का दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम भी अपने अंदर कुर्बानी का जज्बा रखें और अपने देश के लिए कुर्बान होने के लिए तैयार रहें । उन्होंने कहा कि ईद का दिन हर भारतीय के लिए खुशी का दिन है । भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां हर धर्म का त्योहार सभी लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं । हम हमेशा से ही पंजाब में अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगते हैं । इस अवसर पर साबिर आलम, लाल हुसैन, असलम, वकील मोहम्मद (सूरमू), सलीम, रईस मोहम्मद,सादिक, रियाज अंसारी, इस्तंकार, मुरीद, खलील, प्रिंस, जुनैद मलिक, आमिर, इजाज आदि उपस्थित हुए !