Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब BJP को मिला नया सिख चेहरा, केवल सिंह ढिल्लों बने प्रदेश अध्यक्ष - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। चार साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ढिल्लों अब पंजाब में पार्टी का प्रमुख सिख चेहरा होंगे। इससे पहले सुनील जाखड़ पंजाब भाजपा के अध्यक्ष थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने उसे मंजूर नहीं किया था। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी केवल ढिल्लों के नाम की पैरवी कर रहे थे। ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के समय केवल सिंह ढिल्लों चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस में मौजूद थे, जहां वह भाजपा नेताओं के साथ चुनाव आयोग से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। ढिल्लों ने पंजाब की मौजूदा कानून व्यवस्था और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में “गुंडा राज” है और मौजूदा सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब को विकास के मामले में फिर से अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए केवल ढिल्लों को बधाई दी और भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किया। भाजपा ने पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, दिल्ली और त्रिपुरा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। हरियाणा में अर्चना गुप्ता, दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा और त्रिपुरा में अभिषेक देबराय को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।