Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: रणवीर सचदेवा ने खास बच्चों संग सेलिब्रेट किया बर्थडे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
स्पेशल बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर दी प्रेरणा
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जे.एस.एस.आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में आज एक प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आशादीप वेलफेयर सोसायटी के पेटर्न परमजीत सिंह सचदेवा और उनके परिवार द्वारा अपने सुपुत्र रणबीर सिंह सचदेवा के जन्मदिन पर विशेष बच्चों के साथ खुशियाँ सांझा की गईं। इस अवसर पर स्कूल के स्पेशल बच्चों, स्कूल स्टाफ, डिप्लोमा विद्यार्थियों तथा आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम के दौरान परमजीत सिंह सचदेवा एंव उनके परिवार ने स्पेशल बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और जन्मदिन मनाया। इस मौके बच्चों ने भी पूरे उत्साह, उमंग और खुशी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर रणबीर सिंह सचदेवा के मित्र दिरेज बलचंदानी द्वारा स्कूल के लिए 11,000 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की गई। इस सहयोग के लिए स्कूल प्रबंधन तथा आशादीप वेलफेयर सोसायटी ने उनका विशेष धन्यवाद किया। समारोह को संबोधित करते हरबंस सिंह ने कहा कि स्पेशल बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना एक महान सेवा है। उन्होंने परमजीत सिंह सचदेवा, दिरेज बलचंदानी तथा उनके परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज को मानवता और सेवा की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आशा किरण स्पेशल स्कूल हमेशा से स्पेशल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता आ रहा है और समाज के सहयोग से बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी अपील की कि वे आगे आकर विशेष बच्चों के जीवन में खुशियाँ बाँटने का कार्य करें। इस अवसर पर परमजीत सिंह सचदेवा की माता श्रीमती इंदरजीत कौर, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डिंपी सचदेवा, पुत्रवधू तनीषा, तथा पौत्रियाँ तमारा और रिशील विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह, मलकीयत सिंह महेड़ू, हमेश तलवाड़,राम आसा, हरीश ठाकुर, श्रीमती अनीता तलवाड़, सिनिट्टा बलचंदानी, शशांक बाली, वोइला गुलाटी, सानिन बाली, आयरा बलचंदानी, स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती शेली शर्मा, प्रेम कुमार तथा वाइस प्रिंसीपल इंदु बाला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज में प्रेम, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।