Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/27 मई। पटियाला रेलवे कॉलोनी में मंगलवार को नीले ड्रम में एक युवक की लाश बरामद हुई है। युवती पटियाला के पंजाबी बाग की रहने वाली नेहा है। हालांकि, युवती की हत्या की वजह और कातिल के बारे में पुलिस अभी पता नहीं कर पाई है। पटियाला में अर्बन एस्टेट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया है कि नेहा संतलाल की बेटी थी। वह 3 दिनों से लापता थी, जिसकी सूचना परिजन ने थाना सिविल लाइंस में दी थी। वहां इन्होंने शिकायत देकर बयान दर्ज करवाया था। अब लड़की के परिजन के साथ तालमेल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्यारों ने शव को ड्रम के अंदर ठूंसा और ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। युवती के एक हाथ पर"नेहा लिखा हुआ था, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का टैटू था। इस टैटू के अंदर अंग्रेजी के अक्षर 'एन' और 'ए' गुदे हुए हैं। युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान भी हैं। शव को राजिंदरा अस्पताल में रखवाया गया है। कचरा उठाने वाले ने डेडबॉडी देखी पटियाला पुलिस के जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया है कि मंगलवार सुबह करीब सवा 5 बजे थाना अर्बन एस्टेट, पटियाला को टेलीफोन से एक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक ड्रम पड़ा है, जिसमें किसी इंसान की लाश दिखाई दे रही है। एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि कचरा उठाने वाले व्यक्ति ने ड्रम को खोलकर चेक किया तो उसमें डेडबॉडी मिली। उसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।