Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/27 मई। तरनतारन जिले में लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसका ताजा मामला अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर ठठियां महंता गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर सामने आया, जहां दो नकाबपोश लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लगभग 10,000 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने एक कर्मचारी के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2.30 बजे श्री गुरु अमरदास जी फिलिंग स्टेशन पर हुई। मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरों ने पहले 500 रुपये का पेट्रोल भरवाया। जब कर्मचारी सुरजीत सिंह (निवासी चौधरीवाला) ने पेट्रोल के पैसे मांगे, तो उन्होंने पिस्तौल दिखाकर कैश की मांग की। कर्मचारी सुरजीत सिंह द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर एक लुटेरे ने उसके पैर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद, दोनों नकाबपोश लुटेरों ने सुरजीत सिंह और उसके साथी हरजीत सिंह से करीब 10,000 रुपये नकद लूटे और मौके से फरार हो गए।