Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चैंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया गया उत्साह
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पदी सूरा सिंह में प्रिंसिपल हरबिलास बगां, समूह स्टाफ और मीरी पीरी स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने बीएसएफ द्वारा आयोजित अंडर-17 एसटीसी बीएसएफ डायमंड जुबिली चैंपियनशिप की चैंपियन टीम का सम्मान किया। बीएसएफ द्वारा आयोजित फुटबॉल चैंपियनशिप अंडर-17 में चैंपियन रही फुटबॉल अकादमी पदी सूरा सिंह के खिलाड़ियों और कोचों का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल हरबिलास बंगां ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए हर बच्चे को खेलों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों के साथ-साथ खिलाड़ियों की पढ़ाई का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि ये बच्चे पंजाब और देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें। जथेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने अपने संबोधन में प्रिंसिपल और समूह स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि फुटबॉल अकादमी को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए मीरी पीरी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से एनआरआई भाइयों के सहयोग से हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जाती रहेगी। इस अवसर पर सरपंच जर्नैल सिंह, इंदरजीत सिंह सलेमपुर, गुरकिरपाल सिंह खटकड़, बाबा हरजिंदर सिंह खालसा नंबरदार इकबाल सिंह, सुरजीत सिंह गिल, लेक मनोज कुमार, पंमा लेक, जसवीर सिंह लेक, राजकुमार सुनीता कुमारी , किरन बाला, सर्वजीत सिंह सहोता, कोच जैपाल डाँनसीवाल, नरिन्दर सिंह सहोता, अमरजीत सिंह जांगलियाणा, भाई रंजनोध सिंह नडालों, अमरीक सिंह पंच, राजविंदर सिंह पंच, केवल सिंह खालसा, जसकीरत सिंह पंच, परमजीत कौर, रजनी, अविनाश कौर, हरजीत सिंह, गुरुिन्दर सिंह, रूपिंदर कौर, सुनीता रानी, महिंदर कौर, सadesh, प्रवीण भल्ला, सुखबीर सिंह, ऋषी कुमार, हरविंदर सिंह, सुरेखा, मनजीत सिंह, कुलदीप कौर, हरविंदर कौर, रजनी, राजदीप कौर, संदीप कौर, गरविंदर कौर, शिवानी, विनोद कुमार, विवेक धीमान, ममता रानी, निता रानी, प्रभा आदि उपस्थित थे।