Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: विष्णु गार्डन अग्निकांड में 13 साल के बच्चे की मौत, बुजुर्ग महिला झुलसीं - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ई-स्कूटी चार्जिंग के दौरान हादसे की आशंका, विष्णु गार्डन में आग से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नई दिल्ली: नई दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में एक घर में भीषण आग लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला झुलस गईं। प्रारंभिक जांच में ई-स्कूटी को हादसे की वजह माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण घर में मौजूद लोग बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। हादसे में एक 13 साल के बच्चे की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली दमकल विभाग के अनुसार दमकल कंट्राेल रूम को रात करीब 2:43 बजे विष्णु गार्डन की गली नंबर-9 स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियाें काे भेजा गया। कुछ ही मिनटों बाद आग की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन भी मौके पर रवाना किए गए। दमकल अधिकारियों के अनुसार आग पर रात करीब 3:10 बजे काबू पा लिया गया। जबकि ऑपरेशन पूरी तरह रात 4:10 बजे खत्म हुआ। दमकल विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी और घर में रखे घरेलू सामान में लगी थी। हादसे में दो लोग झुलस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोग और पीसीआर टीम दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही गुरु गोविंद अस्पताल, रघुबीर नगर लेकर पहुंच गए थे। अस्पताल में डॉक्टर ने 13 वर्षीय जसप्रीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं 65 वर्षीय स्वामजीत कौर करीब 35 प्रतिशत तक झुलस गईं। उनका इलाज जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर ई-स्कूटी की बैटरी में खराबी या शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।