Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
श्री मुक्तसर साहिब की पावन धरती इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब, 14 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित पावन माघी मेले में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा केवल पड़ोसी राज्य नहीं, बल्कि खून और भाईचारे के रिश्ते से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब भी पंजाब संकट में पड़ा है, हरियाणा ने छोटे भाई की तरह हरसंभव सहयोग किया है। मुख्यमंत्री ने श्री मुक्तसर साहिब की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को नमन करते हुए कहा कि यह पवित्र धरती चालीस मुक्तों के बलिदान की साक्षी है और हमें सत्य व अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय पंजाब सरकार जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनशील नहीं दिखी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने जनता से किए वादे केवल कागजों तक सीमित रखे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने चुनावी संकल्प पत्र के 217 वादों में से 54 वादे एक वर्ष में पूरे कर दिए हैं। किसानों के हित में हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है और 48 घंटे में भुगतान सुनिश्चित किया जाता है। पराली प्रबंधन, फसल बीमा, मुआवजा, महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना, गरीब परिवारों को सस्ती गैस और आयुष्मान भारत-चिरायु योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य उपस्थित रहे।