Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चोरी की वारदात का खुलासा, तीन पशु बरामद
फरीदाबाद: पुलिस ने डेयरी फार्म से गायें चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक डेयरी फार्म से कई गायें चोरी की थीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन गायों को बरामद कर लिया है, जिन्हें उनके मालिक को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मदनपुर खादर, नई दिल्ली निवासी यशविंदर ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि वह गायों की डेयरी चलाता है तथा उसकी एक डेयरी शराब ठेका बाईपास सराय फरीदाबाद के पीछे स्थित है, जहां लगभग 30-35 गायें बंधी हुई थीं। 20 अप्रैल की शाम को वह गायों को डेयरी पर बांध कर रात्रि में डेरी की देखरेख करने के बाद वह अपने निवास स्थान चला गया। अगली सुबह डेरी पर पहुंचने पर गिनती करने पर पता चला कि तीन दूध देने वाली गायें बच्चों सहित तथा एक अन्य बिना दूध वाली गाय समेत कुल सात गायें गायब मिलीं, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने इस मामले में आरोपित ललित निवासी गांव सेहडावक (सिडाक), जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये नकद व दो गाय व एक बछड़ा बरामद किये गये हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने रात के समय बाईपास रोड स्थित डेयरी से चार गाय व तीन बछड़ों को खोलकर अपने गांव ले गया था। इसके बाद उसने दो गाय व दो बछड़ों को 45 हजार रुपये में बेच दिया। मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।