Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डीएलएसए पानीपत ने विभागों व एनजीओ को कैंप में सक्रिय भागीदारी के दिए निर्देश
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा 2 जून को जिला न्यायालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मेगाअवेयरनेस-कम-सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए वर्षा शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों एवं गैर सरकारी संगठनों की बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश निर्देश दिए । मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी - सह - सचिव डीएलएसए ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों एवं रोजगार संबंधी अवसरों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। कैंप में विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे और जनता को मौके पर ही योजनाओं व सेवाओं की जानकारी देंगे। डीएलएसए ने सभी विभागों से अपील की है कि वे अपने विभाग से संबंधित पुस्तिकाएं, पोस्टर, बैनर, पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री साथ लेकर आएं। साथ ही अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की तैनाती भी सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को योजनाओं, आवेदन प्रक्रिया और लाभ संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि कैंप में आधार कार्ड बनवाने, स्वास्थ्य जांच, जागरूकता अभियान, पंजीकरण और अन्य जनहित सेवाओं का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के संयुक्त प्रयासों से सरकारी सेवाओं और आम जनता के बीच की दूरी कम होगी तथा लोगों में अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। डीएलएसए सचिव वर्षा शर्मा ने कहा कि यह शिविर जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। उन्होंने सभी विभागों और संस्थाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक में भी मंगलवार को आयोजित हुई व कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और अन्य जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मेगा कैंप में बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रोजगार विभाग, कृषि एवं बागवानी विभाग, साइबर सेल, रेडक्रॉस सोसायटी सहित अनेक विभाग एवं सामाजिक संगठन भाग लेंगे। इस मौके पर डीईओ राकेश बूरा, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला मत्स्य अधिकारी योगेश शर्मा, रेडक्रॉस प्रोजेक्ट अधिकारी सुदेश, पशु पालन विभाग से डॉक्टर अशोक, सरिता सैनी पेंशन विभाग, एल आई सी जिला कॉर्डिनेटर हितेश चंद, डॉक्टर हितेश चंद, कृषि विभाग से सहायक अभियंता सुधीर, क्रीड विभाग से डॉ सोमपाल, एफएसओ सुमित कुमार के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी मौजूद रहे।