Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गीता कन्या विद्यालय में शिक्षकों के लिए दक्षता वर्ग का आयोजन
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान अमीन मार्ग स्थित गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज आचार्या दक्षता वर्ग का आयोजन किया गया । दक्षता वर्ग का आरंभ गीत द्वारा किया गया । इसके पश्चात प्रातः स्मरण, एकात्मकता मंत्र एवं एकात्मकता स्तोत्र का उच्चारण किया गया । तत्पश्चात वंदना सत्र रहा । मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर वंदना सत्र का शुभारम्भ किया गया । बौद्धिक सत्र आचार्या मेघा ने लिया, जिसका विषय 'ATL - अर्थ एवं महत्त्व' रहा ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच का विकास हो सके। ATL के साथ विभिन्न विषयों को किस प्रकार जोड़ा जा सकता है, के विषय में विस्तार से बताया गया।AR,VR के बारे में उदाहरण सहित बताया कि हम अपने व्यावहारिक जीवन में इसका प्रयोग कैसे कर सकते हैं।शिक्षण सत्र में श्रद्धा जी एवम् सुधा द्वारा कक्षा-कक्ष में किए जाने वाले विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों के बारे में जानकारी दी गई व प्रयोग करवाए भी गए। उन्होंने बड़े ही सरल शब्दों में सभी प्रयोग समझाए । आचार्या शिल्पा ने आचार्या दक्षता वर्ग की समीक्षा की। कल्याण मंत्र द्वारा आचार्या दक्षता वर्ग का समापन किया गया l