Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नवनीत कुमार ने दीपक हॉस्पिटल ज्वाइन किया लुधियाना, 14 जनवरी। कान-नाक-गला (ENT) रोगों के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत कुमार ने बुधवार को सराभा नगर स्थित दीपक हॉस्पिटल को आधिकारिक रूप से ज्वाइन कर लिया। इससे पहले डॉ. नवनीत कुमार लंबे समय तक सीएमसी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देकर हज़ारों मरीजों को राहत प्रदान कर चुके हैं। दीपक हॉस्पिटल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. रमन सिंगला, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. योगेश कालड़ा सहित अस्पताल के कई वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि डॉ. नवनीत कुमार के जुड़ने से दीपक हॉस्पिटल की ईएनटी सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक उपचार और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ. नवनीत कुमार ने भी दीपक हॉस्पिटल से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मरीजों को समय पर सही इलाज, परामर्श और बेहतर स्वास्थ्य देना है। डॉ. नवनीत कुमार के दीपक हॉस्पिटल से जुड़ने से शहर के मरीजों को ईएनटी रोगों के इलाज के लिए एक और विश्वसनीय और अनुभवी विकल्प मिलेगा, जिससे लुधियाना में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।