Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
महंत रमिंदर दास ने कर कमलों से किया लोकार्पण
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने बताया कि मूक बधिर लोगों की सेवा के साथ साथ अब सोसइटी ने लाला सुंदर दास कपूर आश्रम परिसर में ही निशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निर्माण करवाकर इसे मानवता की सेवा को समर्पित किया है। खन्ना ने बताया कि इस डिस्पेंसरी का लोकार्पण महंत रमिंदर दास जी ने अपने कर कमलों से किया है । खन्ना ने बताया की सोसाइटी का लक्ष्य मानवता की सेवा है जिसके तहत आश्रम परिसर में ही इस निशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निर्माण करवाया गया है ताकि जरूरतमंद लोग एलोपेथिक दवाइयों की बजाये होम्योपैथिक पद्धति से इलाज करवा सकें। इस मौके सोसाइटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने बताया कि इस डिस्पेंसरी का महंत श्री रमिंदर दास जी ने अपने कर कमलों से लोकार्पण कर दिया है और यह डिस्पेंसरी हर रविवार को जरूरतमंद लोगों के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक खुली रहेगी । गोपी चंद कपूर ने बताया कि महंत रमिंदर दास जी ने इस सेवाकार्य के लिए 21 हजार रुपये की राशि भी भेंट की है । इस मौके सोसाइटी के चेयरमैन खन्ना , अध्यक्ष गोपी चंद कपूर सहित सभी पदाधिकारियों ने महंत रमिंदर दास जी का धन्यवाद किया। इस मौके पर एस. पी. राणा, एस. पी. दीवान, डॉ. जमील बाली, राजेश नाकड़ा, आनंद अग्रवाल, जे. पी. बहल, विनोद कुमार, नरेश आनंद, संजीव अरोड़ा, दर्शन लाल, अशोक पूरी, मिंटू गुप्ता, चेतन सूद, विजय कुमार, ए. एस. कंग आदि भी उपस्थित थे।