Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: जिला चुनाव अधिकारी द्वारा ई.वी.एम. वेयरहाउस की मासिक पड़ताल, लॉग बुक, एंट्री रजिस्टर किए चेक - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ईवीएम वेयरहाउस की पड़ताल, लॉग बुक और रजिस्टर किए चेक
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : भारत चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने आज जिला स्तरीय ई.वी.एम. वेयरहाउस की (बिना खोले) मई माह की पड़ताल की। इस दौरान लॉग बुक और एंट्री रजिस्टर की जांच की गई, ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा को बनाए रखा जा सके। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि वेयरहाउस और वोटिंग मशीनों की मासिक पड़ताल एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके दौरान वेयरहाउस की सम्पूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि ज़िले के वेयरहाउस के मापदंड बहुत अच्छे पाए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर मौजूद सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के मद्देनजर बूथ लेवल एजेंट लगाने के लिए कहा गया है, ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया में सियासी पार्टियों की बूथ स्तर पर भागीदारी हो सके। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ज़िले में एस.आई.आर. के तहत वोटर सूचियों का पूरा ध्यानपूर्वक रिवीजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा 14 मई को जारी शेड्यूल के अनुसार 15 जून से 24 जून तक ज़िले में एस.आई.आर. को लेकर विस्तार से तैयारियां करवाई जाएंगी और 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म भराए जाएंगे। उन्होंने अपील की कि बी.एल.ओ. का पूरा सहयोग किया जाए ताकि सही और सटीक विवरण इकट्ठा किए जा सकें। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 31 जुलाई को वोटर सूचियों का ड्राफ्ट सार्वजनिक किया जाएगा, जो सभी सरकारी दफ्तरों में उपलब्ध होगा। 31 जुलाई से 30 अगस्त तक ड्राफ्ट के संबंध में वोटरों और सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा तथा 1 अक्टूबर 2026 को वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी वोटरों और सियासी पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि एस.आई.आर. संबंधी कोई भी सवाल हो तो जिला चुनाव दफ्तर से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से जय राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भारतीय जनता पार्टी से भूषण कुमार शर्मा, शिरोमणि अकाली दल से जगतार सिंह और चुनाव दफ्तर का स्टाफ मौजूद था।