Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Jind: मनोहर लाल ने पर्यावरण और ऊर्जा बचत पर दिया संदेश, ऊर्जा संरक्षण से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हर घर ऊर्जा संरक्षण अपनाए, देश आगे बढ़े: मनोहर लाल
जींद: मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण को हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी बनाए, तभी देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा। उन्होंने लोगों से बिजली और अन्य ऊर्जा संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऊर्जा बचत केवल आर्थिक लाभ ही नहीं देती, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर बीबीपुर गांव से शुरू हुई सेल्फी विद डॉटर मुहिम ने न केवल देश बल्कि विदेशों तक अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में इस मुहिम का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की है। जिसके बाद यह अभियान देशभर में बेटियों के सम्मान और जागरूकता का प्रतीक बन गया। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कन्या भ्रुण हत्या, लिंग भेदभाव और बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए इस प्रकार की सकारात्मक सामाजिक मुहिम अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे प्रयासों से समाज में जागरूकता आती है और लोगों की सोच में बदलाव होता है। उन्होंने कहा कि बीबीपुर गांव ने सामाजिक चेतना की दिशा में जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य गांवों और समाज के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री की सोच को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम दे सकते हैं। मनोहर लाल ने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक होकर छोटे-छोटे कदम उठाए, तो देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।