Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मेट्रो और बस से यात्रा कर मुख्यमंत्री ने पेश की मिसाल
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने और आम लोगों से संवाद और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मेट्रो और बस में यात्रा कर दिल्ली सचिवालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की स्थिति, सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अपने निवास से साइकिल चलाकर संसद मार्ग स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आज निवास से एनडीएमसी की बैठक में साइकिल से पहुंचें। उन्होंने कहा कि बैठक में सरोजिनी नगर मार्केट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली की पहचान रहे सरोजिनी नगर में बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ व्यवस्था और सुगम बाजार वातावरण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दिल्लीवासियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात भी कही।