Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शहीद करतार सिंह सराभा के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : मात्र 19 वर्ष की आयु में देश की आज़ादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले महान ग़दर आंदोलन के योद्धा शहीद करतार सिंह सराभा को उनके जन्मदिन के अवसर पर याद किया गया। उन्होंने नन्ही उम्र में स्वतंत्रता संग्राम में जो महान और अमूल्य योगदान दिया, उसे नमन किया गया। पिता सरदार मंगल सिंह और माता साहिब कौर जी के स्नेह-छाया से बाल्यकाल बिताने के बाद, दादा सरदार बदन सिंह जी की ओर से बहुत ही-प्यार से उनका पालन पोषण किया और प्राथमिक शिक्षा देने के बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका भेज दिया। परन्तु ग़दरी भाइयों के प्रभाव और देशभक्ति की भावना ने उन्हें देश की आज़ादी के लिए लौटने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने अंग्रेज़ों के विरुद्ध छावनियों में जाकर सैनिकों को ग़दर के लिये तैयार किया, परंतु अपने ही गद्दारों की मुखबरी के कारण उनकी बगावत सफल नहीं हो सकी। अंग्रेज़ सरकार ने करतार सिंह सराभा को उनके साथियों के साथ फाँसी की सजा दी, पर उनकी प्रबल बगावत और विचारों की ज्वाला को दबाया नहीं जा सका। आज विश्व भर में रहते पंजाबी उस महान राष्ट्रीय शहीद का जन्मदिन मना रहे हैं। इसी संबंध में नंगल खिलाड़ियाँ में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां संसार के इस संकटपूर्ण समय में दुनिया भर के मानवता के रक्षक महान शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर भाकियू एकता उगराहां के ज़िला प्रचार सचिव तलविंदर सिंह हीर, मलकीत सिंह, जतिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, आकाश कपूर, पप्पी बंगा, सुरिंदर कौर सहोता, राजविंदर कौर, जसप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।