Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कैदियों के बीच संघर्ष, पुलिस ने किया हालात पर काबू
कपूरथला: कपूरथला की केंद्रीय जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर कैदियों के दो गुटों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। इस दौरान कुछ कैदियों के घायल होने की भी सूचना है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि कपूरथला जेल की बैरक नंबर चार में बीती रात कैदियों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। करीब 100 से 150 कैदी अपनी बैरकों से बाहर आ गए। उन्होंने हंगामा किया और बैरक नंबर 4 में आग लगा दी। यह झगड़ा इतना बढ़ा कि कैदियों ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को खदेड़ दिया और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। कुछ कैदियों ने जेल में पड़े कचरे के ढेरों को आग लगानी शुरू कर दी। कुछ कैदी मशाल लेकर जेल की छत पर चढ़ गए और वीडियो बनाकर वायरल करने लगे। यहां की बैरक नंबर चार को भी आग के हवाले कर दिया गया। डीआईजी सिंगला ने कहा कि जेल प्रबंधन से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैदियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल जेल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कैदियों को वापस उनकी बैरकों में भेजने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए। अब स्थिति काबू में है। इस घटना के बाद कपूरथला की एसडीएम इरविन कौर तथा एसएसपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एक कैदी को आंसू गैस का गोला लगने से चोट आई है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।