Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जन्मदिन पर ओहरी ने अपनाया सेवा मार्ग, लोगों के बीच मनाया दिन
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिला भाजयुमो अध्यक्ष शिवम ओहरी ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया। वह अपनों को साथ लेकर राम कालोनी कैंप स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां पर उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्हें जरुरत की सामग्री भेंट की। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला विशेष रुप से ओहरी को आशीर्वाद देने उनके साथ थे। इस मौके पर शिवम ओहरी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें यह प्रेरणा दी थी कि वह अपना जन्मदिन उन लोगों के साथ मनाए जिन्हें अपनों का इंतजार रहता है और वृद्ध आश्रम से बेहतर कोई जगह नहीं। उन्होंने कहा कि यहां रहने वाले बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है तथा वह भविष्य में भी यहां आते रहेंगे और उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। इसके बाद उन्होंने कुष्ट आश्रम पहुंचकर वहां रहने वालों की सेवा की। इस मौके पर विजय सांपला ने कहा कि जिस देश के युवाओं की सोच सेवा भाव वाली हो, उनके सेवा कार्यों का समाज पर सकारात्मक असर पड़ता है तथा हमारी भावी पीढ़ियां भी इससे बहुत कुछ सीखती हैं। इस मौके पर ओहरी के पिता अश्वनी ओहरी, भारत भूषण वर्मा, राजीव महाजन, राजन शर्मा, सूरज शर्मा, सुमित ओहरी, काकू रेवाड़ी, लवनीत मानकंड, मनीष शर्मा, सयंम ओहरी व जसराज सिंह आदि भी मौजूद थे।