Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/23 मई। तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी के अधीन आते गांव जौड़ा में जमीन की वट यानी सीमा को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार तड़के खूनी संघर्ष में बदल गया। इस मामले में भतीजे पर अपने ही चाचा की हत्या करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, जबकि थाना सरहाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बलबीर सिंह निवासी गांव जौड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बलबीर सिंह और उनके चचेरे भाई के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन की वट को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवार एक-दूसरे के पड़ोस में रहते हैं और उनके घरों की दीवारें भी सांझी बताई जा रही हैं। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते शनिवार सुबह विवाद अचानक हिंसक हो गया। सुबह-सुबह हुआ खूनी झगड़ा, मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह दूध डालने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। उसकी माता घर में खाना बना रही थी और उसके पिता बलबीर सिंह घर में मौजूद थे। इसी दौरान जैसे ही बलबीर सिंह घर से बाहर निकले तो पड़ोस में खड़े सुरजीत सिंह और उसकी पत्नी हरजीत कौर ने उनके साथ बहस शुरू कर दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरजीत सिंह ने डंडे से बलबीर सिंह के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें इलाज के लिए तरनतारन के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने आरोप लगाया है कि जमीन के पुराने विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। ----