Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/23 मई। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में इंटरनेशनल क्रिमिनल सिंडिकेट और आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ का भंडाफोड़ करते हुए 2 और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड मिले हैं। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से पंजाब में एक बड़ा आतंकी हमला टल गया है। इन दोनों का संबंध लक्खा गैंग से बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के करनदीप सिंह उर्फ करण और अमृतसर पुरानी बस्ती के बलजीत सिंह उर्फ संजू के रुप में हुई है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि इस नेटवर्क का पहला खुलासा 17 मई को हुआ था। लाडोवाल थाना क्षेत्र में हार्डीज वर्ल्ड के पास पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए 2 शूटरों फिल्लौर के अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश को पकड़ा था। इनके पास से 3 पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस मिले थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। विदेश से मिल रहे थे ऑर्डर दोनों शूटरों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे। इन्हें निर्देश देने वालों में मुख्य रूप से शामिल थे जोरावर सिंह (जर्मनी) साहिल सोंधी उर्फ चुंज (दुबई) लक्खा (जर्मनी) शामिल है। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और सीआईए स्टाफ व काउंटर इंटेलिजेंस की गहन जांच के बाद पुलिस इस मॉड्यूल की एक्सप्लोसिव विंग' (विस्फोटक सप्लाई चेन) तक पहुंच गई। ----