Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जिला निर्वाचन अधिकारी बोले—पंचायत चुनाव से मजबूत होता है लोकतंत्र
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : पंचायत समिति पानीपत के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के निर्देशों की पालना करते हुए पंचायत समिति पानीपत के सदस्यों की बैठक 1 जून को प्रातः 11 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, पानीपत में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि बैठक में पंचायत समिति के सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। निर्धारित प्राधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सूचना पहुंचाने के साथ-साथ कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी नोटिस चस्पा करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा गांव स्तर पर भी मुनादी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।