Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hoshiarpur: वोटर सूचियों में धांधली के खिलाफ भाजपा का धरना, पंजाब सरकार की मनमानी के खिलाफ संघर्ष का ऐलान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
निपुण शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया रोष प्रदर्शन
निगम अधिकारियों के पास वार्डबंदी का प्रमाणित नक्शा नहीं, आप नेताओं द्वारा वोटर सूचियों में मनमर्जी करने का आरोप
पंजाब सरकार पर भाजपा का हमला, धरने के साथ संघर्ष का ऐलान
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में आज निगम चुनाव अधिकारी और एसडीएम होशियारपुर के दफ्तर के बाहर नगर निगम चुनावों की वोटर सूचियों में कथित धांधली और निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की धक्केशाही और मनमानी के चलते वोटर सूचियों में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पूर्व निगम मेयर शिव सूद ने जब निगम अधिकारी गुरमेल सिंह से वार्डबंदी के प्रमाणित नक्शे के संबंध में जानकारी मांगी तो इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके पास वार्डबंदी का कोई प्रमाणित नक्शा उपलब्ध नहीं है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस धांधली के खिलाफ पुरजोर प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर से मांग की गई कि नगर निगम चुनावों से संबंधित एतराज प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए तथा पंजाब सरकार की 31–12–2025 की गजट नोटिफिकेशन के अनुसार वोटर सूचियों में संशोधन किया जाए। इसके साथ ही राजनीतिक दलों द्वारा दिए गए एतराजों को निर्धारित समय सीमा में सुनकर उचित सुधार किए जाएं। भाजपा ने यह भी मांग रखी कि आम जनता की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को भी एतराज दर्ज करने की प्रक्रिया जारी रखी जाए। धरने के दौरान उपस्थित रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम ने भाजपा नेताओं की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें जायज बताया और आश्वासन दिया कि इस संबंध में संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि वोटर सूचियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पंजाब सरकार ने अपनी मनमानी और तानाशाही रवैया बंद नहीं किया, तो पार्टी इसके खिलाफ सड़कों से लेकर अदालत तक संघर्ष करेगी। भाजपा शहरवासियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी नगर निगम चुनाव प्रक्रिया का अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कोई भी कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने अंत में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा का यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जनता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद गुरप्रीत कौर, पार्षद सुनीता,जिंदू सैनी,अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा,उमेश जैन,अश्वनी गैंद,जसविंदर सिंह,भारत भूषण वर्मा,राजा सैनी, एडवोकेट गौरव गर्ग,गुरमेल सिंह धालीवाल,बलविन्द्र सिंह, प्रेम बजाज, जगमोहन नरुला,अवतार सिंह कंग, गगनदीप सैनी,रमेश ठाकुर,रजत शर्मा,दिलबाग बागी,त्रिशला शर्मा,संतोष वशिष्ठ, मंजू,शिवम ओहरी, सूरज शर्मा, वरुण पंडित,राजन सैनी,लवली, सन्नी पंडित, विजय मल्ल,आदि उपस्थित थे।