Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार, विदेश में बैठे गैंगस्टर अंकुश बाहमन द्वारा रची टारगेट किलिंग की साजिश-नाकाम - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/23 मई। अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर दिया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक घायल अवस्था में है। जानकारी के अनुसार, थाना इस्लामाबाद क्षेत्र के फताहपुर इलाके में सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम नियमित गश्त और सर्च अभियान पर थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो दोनों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा के लिए की फायरिंग स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसका हथियार मौके पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबीर सिंह और जश्नदीप सिंह उर्फ माया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर अंकुश बाहमन के संपर्क में थे और उन्हें दो प्रतिद्वंद्वी गैंग सदस्यों की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों अपराधियों का पुराना पुलिस रिकॉर्ड पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। कुलबीर सिंह पर पहले से एनडीपीएस एक्ट और चोरी के चार मामले दर्ज हैं, जबकि जश्नदीप सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को रोक दिया गया है, जिससे इलाके में संभावित गंभीर घटना टल गई। ----