सेवा का अनोखा उदाहरण, ड्राइवरों ने नन्हे बच्चों को पिलाया शरबत
कलायत (रवि जैस्ट) : भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिक्षा भारती विद्यालय के ड्राइवरों और कंडक्टरों ने समाज सेवा की एक अनूठी पहल की है। उन्होंने विद्यालय परिसर में छोटे बच्चों, अध्यापकों और राहगीरों के लिए ठंडे नींबू पानी की छबील लगाई। स्कूल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बिढाण ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य है।
प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह बिढाण ने सभी स्टाफ (राजेंद्र, सुभाष, अशोक, सेवाराम आदि) के साथ मिलकर इस कार्य को सफल बनाया और भविष्य में भी ऐसी सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।