Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पूर्व मंत्री अरोड़ा से मिलने गुरुग्राम जेल पहुंचे AAP नेता
गुरुग्राम: भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने गुरुग्राम स्थित जेल में बंद पूर्व मंत्री अरोड़ा से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात मौजूदा हालात और कानूनी प्रक्रिया को लेकर चर्चा के लिए की गई। दोनों नेताओं ने अरोड़ा का हालचाल जाना और उनके परिवार के प्रति भी समर्थन जताया। हालांकि मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है, लेकिन इसे राजनीतिक और मानवीय दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय ने बीती नौ मई को मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। ईडी ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम में उनके पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर लंबी पूछताछ के बाद अरोड़ा को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अरोड़ा को पहले सात दिन के रिमांड पर लिया। 10 मई 2026 को गुरुग्राम की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के बाद उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया था। पूछताछ के दौरान दो दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद से वह भोंडसी जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों के अनुसार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की संजीव अरोड़ा से मुलाकात पूरी तरह तय प्रक्रिया के तहत हुई और जेल मैनुअल के नियमों का पालन किया गया। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।