Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
New Delhi: जनता के बीच पहुंची पुलिस, साइबर क्राइम और सुरक्षा पर चर्चा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पुलिस-जनता बैठक में महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर फोकस
नई दिल्ली: पूर्वी जिले में पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और नशा मुक्त दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए और संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान नशा मुक्त समाज के निर्माण पर भी जोर दिया गया और लोगों से अपील की गई कि वे नशे के खिलाफ मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं। बैठक की अध्यक्षता स्पेशल पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला, पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार मौजूद रहे। साइबर अपराध से बचाव को लेकर लोगों को किया जागरूक कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। अधिकारियों ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट ठगी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साथ ही आधिकारिक साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या निवेश योजना पर बिना जांच भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई। स्पेशल पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को साइबर अपराध की तत्काल रिपोर्टिंग, महिला अपराधों के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति और नशा मुक्त दिल्ली अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने घरों में काम करने वाले घरेलू सहायकों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील भी की। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम अपराध रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है। महिला सुरक्षा और नशा विरोधी अभियान पर फोकस पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता और पुलिस के बीच मजबूत समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार साइबर अपराध रोकने, महिला सुरक्षा मजबूत करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। बीट पुलिसिंग को मजबूत किया जा रहा है ताकि पुलिस की स्थानीय स्तर पर मौजूदगी बढ़े और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो। पुलिस उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अपने इलाके में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस को तुरंत दें। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत होता है, जिससे अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलती है।