Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सिरसा में नशा उन्मूलन को लेकर एसपी का बड़ा बयान
सिरसा: सिरसा में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और जागरूकता अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। एक कार्यक्रम के दौरान एसपी दीपक सहारण ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन केवल पुलिस प्रयासों से इस समस्या का पूर्ण समाधान संभव नहीं है। इसके लिए अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को भी आगे आना होगा। एसपी दीपक सहारण शनिवार को जिले के गांव दड़बा कलां से चोपटा तक निकाली गई साइक्लोथॉन यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित युवाओं व ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। Also Read - पंजाब सरकार गंभीर वित्तीय, प्रशासनिक संकट की ओर अग्रसरः भाजपा पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि अगर उनका बच्चा नशे का शिकार है तो वे समय पर उसका उपचार करवाएं, ताकि उसे समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई अभिभावक अपने बच्चे के लिए स्टैंड नहीं ले सकते तो मैं उन्हें माता-पिता नहीं मानता। क्योंकि हमें शुरूआत अपने घर से ही करनी होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे से युवाओं को बचाने के लिए व्यवस्था में सुधार किया गया है, नशामुक्ति केंद्रों पर बेहतर उपचार दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने नशे के अवैध धंधे से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो गोलियों नशा छुड़वाने के लिए दी जा रही है, उन गोलियों का कुछ लोग व्यापार कर रहे हैं, जिन्हें किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों की जगह सलाखों के पीछे है। इस मौके पर जिला कांग्रेस की प्रधान एवं दड़बा कलां की सरपंच संतोष बैनीवाल ने कहा कि पैंतालिसा क्षेत्र की सभी पंचायतों को साथ लेकर नशे के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए ग्रामीणों को प्रथम पंक्ति में आकर सहयोग करना होगा। नशे के सौदागरों के बारे में सूचना देकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद करनी होगी, ताकि एक स्वस्थ व नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना जरूरी है, ताकि वे नशे की गिरफ्त में आने से बच सकें। साथ ही, उन्होंने लोगों से नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की।