Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"फरीदाबाद पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य पकड़े"
फरीदाबाद: फरीदाबाद में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम हड़पने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को निवेश सलाहकार बताकर पीड़ितों को शेयर मार्केट में मोटा फायदा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई, लेकिन निवेश के बजाय पैसे का दुरुपयोग किया गया। शिकायत मिलने पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-81, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले दिनों उसके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित एक मैसेज प्राप्त हुआ फिर उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी। ठगों द्वारा उसे एक एप का लिंक भेजकर खाता खुलवाया गया तथा अधिक लाभ का लालच देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। पीडि़त ने ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 72 लाख 74 हजार 882 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा करने की मांग की गई। ठगी का एहसास होने पर पीडि़त ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि संजीव का एस.के इंटरप्राइजेज नाम से फर्म का खाता है, जिसने अपनी फर्म का खाता आसिफ व जावैद को दिया था। फर्म के खाते में ठगी के पांच लाख रुपये आये थे। संजीव ग्रेजुएट, आसिफ 8वीं व जावैद 9वीं पास है। संजीव का खुद का सीएससी सेंटर है वहीं आसिफ व जावैद कपडे की दुकान पर काम करते है। पुलिस ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बिना सत्यापन के किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना पर भरोसा न करें।