Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Hamirpur: अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
FAO सम्मान मिलने पर अनुराग ठाकुर ने जताई खुशी
हमीरपुर: सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी को खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) का सर्वोच्च सम्मान मिलना देश के अन्नदाताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के किसानों की मेहनत, कृषि क्षेत्र में सुधार और खाद्य सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर मिली पहचान है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में कई ऐतिहासिक पहल की गई हैं, जिनसे किसानों को लाभ पहुंचा है। उन्होंने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और किसानों के सम्मान से जुड़ी उपलब्धि बताया। अनुराग ठाकुर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रोम स्थित एफएओ मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव अन्नदाता को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई हैं और आज विश्व ने भारत की किसान हितैषी सोच को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्राकृतिक खेती, सूक्ष्म सिंचाई और डिजिटल कृषि मिशन जैसी योजनाओं ने भारतीय कृषि को नई दिशा प्रदान की है। किसानों तक सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने से लेकर जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने तक, देश ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और खेतों में परिश्रम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल अपने नागरिकों की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है, बल्कि वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान देश के हर किसान और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक है तथा भारत की कृषि नीतियों और नवाचारों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना का प्रतीक है।