चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU) द्वारा 23 मई 2026 को लुधियाना स्थित CICU कॉम्प्लेक्स में “2nd 360° Industrial Safety Expo & Conference” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस मेगा इंडस्ट्रियल सेफ्टी इवेंट का आयोजन NDRF, पंजाब फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, Fire & Security Association of India (FSAI) और Punjab Institute of Fire & Safety Management के सहयोग से किया जा रहा है।
इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य उद्योगों में कार्यस्थल सुरक्षा, फायर सेफ्टी, आपदा प्रबंधन, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में इंडस्ट्रियलिस्ट्स, MSMEs, सेफ्टी प्रोफेशनल्स और देश की अग्रणी सेफ्टी कंपनियां हिस्सा लेंगी।
NDRF करेगी लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन डेमो
इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण NDRF द्वारा किया जाने वाला लाइव रेस्क्यू ऑपरेशन डेमो होगा, जिसमें आपदा के समय इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों और रेस्क्यू मैनेजमेंट को लाइव दिखाया जाएगा।
इसके अलावा पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट की टीम दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक Mock Drill और CPR Demonstration आयोजित करेगी। इसमें आग लगने की स्थिति में बचाव, इमरजेंसी इवैक्यूएशन और CPR जैसी लाइफ सेविंग तकनीकों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
आधुनिक सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी होंगी प्रदर्शित
एक्सपो में Fire Safety Systems, PPE Kits, Smart Surveillance, Industrial Automation और AI-Based Safety Technologies जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम उद्योगों के लिए नेटवर्किंग और बिजनेस अवसरों का भी बड़ा मंच साबित होगा।
विजिटर्स को मिलेगा फ्री फायर एक्सटिंग्विशर
कार्यक्रम में शामिल होने वाले विजिटर्स के लिए 1st Aid Fire-INDIA कंपनी ने विशेष पहल की घोषणा की है। कंपनी अपने स्टॉल पर आने वाले प्रत्येक विजिटर को मुफ्त फायर एक्सटिंग्विशर देगी। साथ ही फैक्ट्रियों में फ्री फायर मॉक ड्रिल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
CICU प्रधान ने की उद्योगपतियों से भाग लेने की अपील
CICU के प्रधान एस. उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि इंडस्ट्रियल सेफ्टी आज उद्योगों की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उद्योगपतियों, फैक्ट्री मालिकों, HR प्रोफेशनल्स, इंजीनियर्स और MSMEs से इस एक्सपो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।