Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी से रोडवेज कर्मचारियों में उत्साह
चंडीगढ़: भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष, सचिव और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं। नई कार्यकारिणी को कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा। बैठक में सर्वसम्मति से गुरजीत सिंह फोरमैन को चेयरमैन नियुक्त किया गया, जबकि गुरु प्रकाश को प्रधान, चमन लाल को वरिष्ठ उपप्रधान तथा नानक चंद को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा विकास को सचिव, राकेश को सह सचिव, कृपाल को प्रेस प्रवक्ता, बलराज को कैशियर तथा राजिंदर को सह कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में अवतार सिंह को मुख्य सलाहकार, खैराती लाल को सलाहकार और राम मेहर को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नोहरा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहा है। नई कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। नई टीम ने भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और रोडवेज विभाग में बेहतर कार्य माहौल बनाने के लिए काम करेंगे।