Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
105 वर्षीय पूर्व विधायक सहीराम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
सिरसा: Punjab के वरिष्ठ नेता और संयुक्त पंजाब में विधायक रहे सहीराम का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे सहीराम ने अंतिम सांस ली। वे अपने समय में सक्रिय जनप्रतिनिधि रहे और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया। राज्य सरकार ने उनके योगदान को देखते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया है। अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व विधायक सहीराम बिश्रोई के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका सामाजिक व राजनीतिक जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित था। उनके निधन से समाज और प्रदेश ने एक अनुभवी एवं सम्मानित जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अबोहर से पूर्व विधायक सही राम बिश्नोई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के प्रति उनका अटूट समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस कठिन समय में यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनके निधन को एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है, और विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।