Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दुकान से महंगे सूट चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
गुरुग्राम: Gurugram में पुलिस ने एक दुकान से डिजाइनर सूट चोरी करने के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाओं ने एक कपड़ों की दुकान से महंगे डिजाइनर सूट चोरी किए थे। घटना के बाद दुकानदार की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार 11 मई 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-50 में एक महिला द्वारा शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया कि उसकी कपड़ों की दुकान गुड अर्थ सिटी सेंटर मॉल सेक्टर-50 गुरुग्राम में है। आठ मई 2026 को रात करीब पौने आठ बजे चार महिलाएं उसकी दुकान पर कपड़े देखने के बहाने आईं थी। इस दौरान वे दुकान से डिजाइनर सूट व आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करके ले गईं। इस शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-50 में केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने इस मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिलाओं की पहचान लक्ष्मी (उम्र-48 वर्ष) रेखा (उम्र-38 वर्ष) व वंदना (उम्र-35 वर्ष)तीनों निवासी कस्तूरबा नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिलाएं संगठित रूप से दुकानों/मॉल में कपड़े देखने के बहाने प्रवेश करती हैं। मौका पाकर महंगे कपड़े चोरी करके फरार हो जाती हैं। चोरी किए हुए कपड़े चोर बाजार में सस्ते दामों पर बेच देती हैं। आरोपी महिलाओं के अपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी लक्ष्मी उ के खिलाफ चोरी करने का एक केस दिल्ली में व एक केस गुरुग्राम में पहले से दर्ज है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये आरोपी किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़ी हुई तो नहीं हैं।