Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भारत नगर चौक पर सड़क पर ट्रांसफार्मर, आवागमन बाधित
लुधियाना: भारत नगर चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर लगा ट्रांसफार्मर लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। यह ट्रांसफार्मर आए दिन नीचे गिर जाता है। जिस कारण कई बार लोगों का जानी नुकसान होने से बचाव हुआ है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पावरकॉम विभाग द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। जिसके चलते शुक्रवार को फिर से यह ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। हालांकि नीचे कोई व्यक्ति न खड़ा होने के कारण बचाव हो गया। लेकिन बता दें कि इससे पहले भी कई बार यह ट्रांसफार्मर गिर चुका है। हर बार पावरकॉम विभाग द्वारा इसे टोपेरेरी तौर पर फीट कर दिया जाता है। जबकि इसका कोई पक्का हल नहीं निकाला जाता। इलाका निवासियों ने बताया कि पहले भी 3-4 बार यह ट्रांसफार्मर गिर चुका है। मगर शायद कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही प्रशासन जागेगा। ट्रांसफार्मर की इस समस्या संबंधी पिकबेरी की और से पावरकॉम विभाग को एक पत्र भेजकर शिकायत की गई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि यह ट्रांसफार्मर सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। जिसे दरुस्त करना जरुरी है।