Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
श्री दक्षिणा काली पीठ में सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ 25 मई से प्रारंभ : श्रीमहंत बंसी पुरी
पिहोवा (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) : श्री दक्षिण काली पीठ मॉडल टाउन जेपी कॉलोनी में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरी जी महाराज एवं श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 25 मई से 31 मई तक किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पीठ के व्यवस्थापक स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि गायत्री महायज्ञ 25 मई सोमवार को प्रायश्चित प्रयोग, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापन के साथ प्रारंभ किया जाएगा। उसके पश्चात 26 मई से पूजन प्रारंभ के साथ गायत्री महायज्ञ होगा। 31 मई सोमवार को को सप्त दिवसीय गायत्री महायज्ञ का पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। इस गायत्री महायज्ञ में मां पीतांबरा पीठ बगलामुखी धाम के महंत भीमपुरी, श्री प्रीतेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी महेश पुरी,बड़ा उदासीन अखाड़ा कुरुक्षेत्र से महंत महेश मुनि, स्वामी प्रमोद पुरी बनारस, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी धीरज पुरी, स्वामी लखन पुरी, स्वामी निर्भय गिरी, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी, महंत सत्यानंद पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी, स्वामी विजय पुरी, स्वामी माधव पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी सहित अनेक संत महात्मा सहित गणमान्य लोग सहित नगरवासी शामिल होंगे। स्वामी खटवांग पुरी ने बताया कि स्वर्गीय श्री श्रीकांत चक्रपाणि जी की पुण्य स्मृति में गायत्री पीठ में मंदिर निर्माण कार्य का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी विपिन काहड़ा, बारु राम बंसल, सुशील गुप्ता सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।