Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 13 Jan । लोहड़ी के पर्व पर जहाँ शहरभर में खुशी और उल्लास का माहौल रहा, वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-56 में समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी सोनू खान ने ठंड के मौसम को देखते हुए बॉक्सिंग के उभरते खिलाड़ियों को गर्म टोपी और जुराबें वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर वरिष्ठ बॉक्सिंग कोच डॉ. भगवंत सिंह और वरिष्ठ कोच जय हिंद विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित थे। खिलाड़ियों के चेहरों पर उपहार पाकर खासा उत्साह नजर आया। लोहड़ी की अग्नि के समक्ष खिलाड़ियों ने अपने बेहतर भविष्य और देश-प्रदेश के लिए पदक जीतने का संकल्प भी दोहराया। सोनू खान ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि “लोहड़ी का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और मदद के भाव का संदेश देता है। ठंड के मौसम में खिलाड़ी कठिन परिश्रम से अभ्यास करते हैं। उन्हें आवश्यक सुविधाएँ मिलें, इसी उद्देश्य से यह छोटा-सा प्रयास किया गया है।” वरिष्ठ कोच डॉ. भगवंत सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नियमित प्रशिक्षण, फिटनेस और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर-56 का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बॉक्सिंग के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार कर रहा है और भविष्य में इनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर और देश का नाम रोशन करेंगे। वरिष्ठ कोच जय हिंद ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी पहल की सराहना की।