Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शपथ ग्रहण समारोह में अनुशासन और नेतृत्व पर जोर
कुरुक्षेत्र: विद्या भारती हरियाणा एवं हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संचालित गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कन्या भारती शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। कन्या भारती की संयोजिका श्रीमती सुनैना ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कन्या भारती के समस्त सदस्य एक संगठन के रूप में विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की प्रगति को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। सभी चयनित पदाधिकारियों को तिलक लगाकर पट्टिका पहनाई गई तथा अपने दायित्व को निष्ठा पूर्वक निभाने के लिए शपथ दिलाई गई सभी चयनित सदस्यों को प्रेरित किया गया कि उन्हें सकारात्मक विचारों के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना है। उन्हें केवल अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान रखना है तथा अपना लक्ष्य सदैव ऊंचा रखना है, सभी के प्रति समभाव रखते हुए पहले विद्यालय स्तर पर, फिर महाविद्यालय स्तर पर तथा इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए राष्ट्र स्तर पर देश का नेतृत्व करने के लिए अपने अंदर गुणों का विकास करना है। कन्या भारती में यशवी अध्यक्षा, प्रिया उपाध्यक्षा, प्रज्ञा मंत्री, सरगम सह - मंत्री , वंशिका सेनापति , होमा वंदना सयोजिका, अर्शप्रीत अनुशासन, वंशिका कोषाध्यक्ष, रीतिका,पूजा खोया - पाया विभाग, पल्लवी,भावना, जसमीत जल विद्युत विभाग, खुशबू ,मन्नत संपादिका के लिए चयनित हुई। इसके पश्चात् कक्षा -कक्ष परिषद, आहार परिषद,स्वास्थ्य परिषद, शिक्षा परिषद,अनुशासन परिषद, खेल परिषद ,बिजली एवं फर्नीचर परिषद बनाकर सभी चयनित सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कलेर , उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार , प्रबंधक बलबीर प्रकाश , कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी , शिक्षाविद् डॉ हरि प्रकाश शर्मा , सदस्य डॉ सौरभ त्रिखा एवं डॉ राजेश अग्रवाल , महिला प्रतिनिधि श्रीमती अंजलि शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती सुमन बाला ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवम् शुभाशीष प्रेषित किया l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया।