Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याएं सुनीं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनकी हर समस्या का उचित समाधान करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बागवानी विभाग के अतिरिक्त सचिव श्री लतीफ अहमद और निदेशक श्री मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से बागवानी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा आलू की फसल को स्टोर करने के लिए कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने और उनके रख-रखाव हेतु सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उनकी हर समस्या का उचित समाधान करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि बुनियादी ढांचा फंड और अन्य योजनाओं के माध्यम से कोल्ड स्टोरेज, गोदाम और पैकिंग यूनिटों को मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री श्री भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों को आ रही समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करें और पूरी रिपोर्ट तैयार करें। इस मौके पर अधिकारियों ने मंत्री को हर कार्य समय पर पूरा करने का भरोसा दिया। --------