Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चटपटा खाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने दी चेतावनी
लुधियाना: भीषण गर्मी के चलते लोगों को अपने खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पूरे उत्तर भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई शहरों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सेहत पर बुरा पड़ सकता है। डॉक्टरों और डाइटीशियन की सलाह है कि गर्मियों में बाहर का खाना, खासकर जंक फूड और तली-भुनी चीजों से जितना हो सके परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में भोजन जल्दी खराब हो जाता है और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। हार्ट और मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. स्वाति खुराना ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू लगना, पेट दर्द, दस्त, उल्टियां, गैस, डिहाइड्रेशन और लीवर संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने खासतौर पर तेज धूप से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी है। सुबह और शाम के समय ही बच्चों को बाहर खेलने भेजना चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। बाहर का पानी पीने से भी बचने की सलाह दी गई है।