Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
21 से 23 मई तक दिल्ली के लिए ट्रांसपोर्ट सेवा प्रभावित
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मीटिंग सेक्टर 25 , ट्रांसपोर्ट नगर पानीपत में आयोजित हुई । मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान धर्मवीर मलिक ने की। सेक्टर 25 , ट्रांसपोर्ट नगर में होने वाली मीटिंग में पानीपत के सभी ट्रांसपोर्टर ने भाग लिया , और सर्व समिति से निर्णय लिया गया। कि दिनांक 21, 22 और 23 मई 2026 को पूर्ण रूप से दिल्ली में गाड़ियां न भेजने का निर्णय लिया गया । जिसकी मुख्य वजह दिल्ली में ग्रीन टेक्स की बढ़ोतरी है । दिल्ली में बीएस - 4 गाड़ियों की एंट्री दिल्ली सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में फैसला लिया गया है । इसके अलावा डीजल रेट में लगातार बढ़ोतरी होना , ई चालान का होना , सरकार द्वारा एआईएस - 140 डिवाइस को व्हीकल में लगवाना अनिवार्य करना है । जिसका सभी ट्रांसपोर्ट ने एकजुट होकर विरोध किया है। और हड़ताल को पूर्ण रूप से समर्थन दिया है । जिसके चलते गाड़ियां सभी गाड़ियों को 3 दिन तक दिल्ली ने भेजने का निर्णय लिया है इस मीटिंग में अमरीक सिंह, सतबीर शेरा , संजय, धर्मवीर , विकास गर्ग, राज जागलान , दिवाकर , मुकेश , शेर सिंह प्रधान ड्राइवर युनियन , मन्नू मलिक, कन्नू मलिक, रविन्द्र कादियान ने भाग लिया।