Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पलवल में बेटियों के जन्म दर में बढ़ोतरी
पलवल: जिले में लिंग अनुपात में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव से जिले का लिंग अनुपात 889 से बढ़कर 923 तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और अवैध लिंग जांच पर सख्ती के चलते यह सुधार संभव हो पाया है। अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, जागरूकता कार्यक्रम और ग्रामीण स्तर पर जनसहभागिता ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिविल सर्जन डा. सतिंदर वशिष्ठ ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल-2025 में जिला पलवल का लिंग अनुपात 889 था, जो अब बढक़र 923 तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की सतत मेहनत, प्रशासनिक निगरानी तथा आमजन के सहयोग का सकारात्मक परिणाम है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में भ्रूण हत्या एवं अवैध लिंग जांच जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। इसके तहत जिला पीसी-पीएनडीटी टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यकतानुसार छापेमारी भी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी व्यक्ति को भ्रूण हत्या या अवैध लिंग जांच से संबंधित किसी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय के स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर सकता है। प्रशासन ने इस उपलब्धि को समाज के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि बेटियों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है। साथ ही, अधिकारियों ने लोगों से कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों के खिलाफ मिलकर काम करने की अपील की।