Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पठानकोट/यूटर्न/21 मई। पंजाब एक बार फिर रेलमार्ग के रास्ते हिमाचल से जुड़ने जा रहा है। करीब 46 महीने से बंद पड़ी ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा एक बार फिर पटरी पर लौटने जा रही है। रेलवे की हायर अथॉरिटी ने ट्रेन संचालन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और सूत्रों के मुताबिक 2 जून से ट्रेन चलाने को लेकर कभी भी आधिकारिक आदेश जारी किया जा सकता है। लंबे इंतजार के बाद यह खबर लाखों यात्रियों, दैनिक सफर करने वालों, कारोबारियों और पर्यटन उद्योग के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। हालांकि, इसमें निराशा इस बात की है कि ट्रेन एक बार फिर सिटी रेलवे स्टेशन से ही चलेगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को सेक्शन में मौजूद सभी तकनीकी और परिचालन संबंधी कमियां जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक, सिग्नलिंग और स्टेशन व्यवस्था की समीक्षा लगातार की जा रही है ताकि ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत न आए। ---